फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बनाए लजीज व्यंजन

Mon, 12 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
11वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तत्वावधान में हुई सेफ क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन बनाकर सजाए। निर्णायकों ने चटपटे पकौड़े व रसगुल्लों का स्वाद चख प्रतिभागियों को नंबर दिए। स्टेट बैंक रोड स्थित एयर होस्टेस अकादमी में सोमवार को फर्रुखाबाद
विज्ञापन


युवा महोत्सव की ओर से सेफ क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सौम्या सक्सेना, शिवा गुप्ता, चांदनी, सुरभि, पूनम गुप्ता और सोनी गुप्ता ने लजीज व्यंजन बनाए। किसी ने आलू मिक्स पकौड़े तो किसी ने क्रीम सजे हुए छेने बनाए। सिल्वर बाक्स लड्डू, रसमलाई और गाजर का हलवा भी

प्रतिभागियों ने आकर्षक ढंग से सजाया। निर्णायक मंडल में शामिल वीरेंद्र त्रिपाठी, कृष्णकांत अक्षर और सच्चिदानंद मिश्रा ने व्यंजनों का स्वाद चखा और प्रशंसा की। अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर राजनराय जौली राजपूत और मयंक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें