बाबा रक्षपाल अन्नपूर्णा देवी आदर्श विद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह
धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध
दिया। बाबा रक्षपाल अन्नपूर्णा देवी आदर्श विद्यालय में सोमवार को स्वर्ण
जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य
अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल और विशिष्ट अतिथि एसडीएम कायमगंज
बीडी वर्मा तथा चेयरमैन विजय गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण
कर व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर
शमा बांध दिया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा से संबंधित नाटक भी प्रस्तुत
किए। इंटरमीडिएट में
सर्वोच्च अंक लाने वाली छात्रा मनीषा दुबे और
हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा ईशा दुबे को डीआईओएस
और एसडीएम ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के
कार्यों की प्रशंसा की। प्रबंधक कृष्ण गोपाल रस्तोगी ने डीआईओएस और एसडीएम
को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रानी गुप्ता, राधा
वाजपेयी, पुष्पा शुक्ला, रामसिंह, शोभना और शशिबाला आदि मौजूद रहीं।