फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की अच्छी तैयारी कराने के लिए अभिभावकों को दिए टिप्स

विज्ञापन
काउंसलर को उपहार देतीं प्रधानाचार्या। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
परीक्षा का तनाव कम करने का जिम्मा माता-पिता का
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी कराने व उचित माहौल देने के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से काउंसलिंग सत्र शुरू कराया गया। इसमें पहले व दूसरे दिन अभिभावकों को छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी कराने व उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने को टिप्स दिए गए।
छावनी क्षेत्र में स्थित जसराम ऑडिटोरियम में शुक्रवार को काउंसलिंग सत्र का शुभारंभ सिखलाईट रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट एवं विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर हरवीर सिंह व सुनीता सिंह ने किया। काउंसलर भारती कुंडू ने कहा कि परीक्षा को लेकर जब छात्र-छात्राओं की घबराहट चिंता और डर में बदल जाती है तो उनक प्रदर्शन खराब हो जाता है। 81.6 प्रतिशत बच्चों को परीक्षा का डर होता है। इससे परिणाम खराब हो जाता है।
विज्ञापन

बच्चों के तनाव को कम करने की जिम्मेदारी अभिभावकों की है। वह बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और परीक्षा की तैयारी में उनका ध्यान रखें। अपने बच्चे की कभी दूसरों के साथ तुलना नहीं करनी चाहिए। बच्चों के गलती करने पर उनके साथ सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। उनकी बात को धैर्य से सुनें और समाधान करें।
विज्ञापन

बच्चों के भोजन और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। अभिभावक बच्चों के प्रेरणा स्रोत बनकर उनकी सफलता के लिए प्रोत्साहित करते रहें। प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रयत्नशील हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य ने काउंसलर भारती कुंडू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें