फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंटून पुल से आज से आवागमन शुरू

Mon, 23 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ढाई घाट मेले के लिए लोक निर्माण विभाग ने गंगा पर पैंटून पुल का निर्माण कर दिया है। सोमवार से पुल से आवागमन शुरू होगा। इसके निर्माण से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों और व्यापारियों ने खुशी जताई है। वहीं, ढाईघाट मेले के लिए पशु व्यापारियों ने डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन


शमसाबाद गंगा नदी किनारे ढाई घाट पर पैंटून पुल न होने से लोगों को आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था। इस कारण वह एक माह में दो या तीन बार ही शसमाबाद में व्यापार करने आते थे। 25 व 26 नवंबर को होने वाले ढाईघाट मेले को लेकर एसडीएम के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने दो दिन में 90 फीसदी पैंटून पुल का निर्माण करा दिया है। सोमवार को इससे आवागमन प्रारंभ होने की संभावना है।

पुल का निर्माण होने से गांव चौरा, शरीफपुर, बासरवेग, अजीजाबाद, कैलयाई, नगला बसोला, गिटार व भवानपुर समेत अन्य गांवों के लोगों में खुशी की लहर है। अब ग्रामीणों को गंगा नदी पार करने लिए नाव का सहारा नहीं लेना होगा। 25 व 26 को होने वाले पशु मेले के लिए पशु व्यापारियों ने रविवार से डेरा जमाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें