फर्रुखाबाद। देहली पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
आवास विकास स्थित मैदान पर देहली पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सीवी दीक्षित और संस्थापक डा. पीसी कटियार ने किया।
बच्चों ने पिरामिड बनाकर सभी को हैरान कर दिया। पीजी क्लास में अंश, इप्सा, आराध्या, नर्सरी रेस में वैष्णवी, सलोनी, सार्थक, फ्राग रेस में समर, अर्नव, आयुष, बनाना रेस में सूर्यांश, देवांश, आराध्या, बालगेम में ऋषभ, अनामिका, मेहुल, मैथमेटिक रेस में आयुष, अभय, राशि, शू एंड साक्स रेस में आरोही, कुणाल, अरिहंत, लंगड़ी रेस में यश, दिव्यांश, विराज, लेमन स्पून रेस में राधिका, अनुष्का, पायल, निडिल थ्रेड रेस में अंशिका पटेल, हर्षिता, अवंतिका, 100 मीटर रेस में सूर्यांश, कार्तिक, उज्ज्वल, 50 मीटर रेस में सृष्टि कटियार, सृष्टि दीक्षित अनन्या, सेकेंड क्लास की 50 मीटर रेस में ईशान, हिमांशु और तन्मय क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
आलओवर चैंपियनशिप में मार्स हाउस प्रथम और वीनस हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता बच्चों को अपर जनपद न्यायाधीश एमपी चौधरी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुनीता कटियार , विजय कटियार अनुभव लाल, राजेंद्रनाथ कटियार, अजय कटियार और शरद कटियार आदि मौजूद रहे।