फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी 7500 घरों में नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के पटेल पार्क में लगे नलकूप में बारिश का पानी चले जाने से बंद हुई मोटर को निकाल दिया गया। अब बोरिंग की सफाई की जाएगी। दूसरे दिन भी छह मोहल्लों के करीब साढ़े सात हजार घरों में पानी नहीं पहुंचा। परेशान लोगों ने शीघ्र पानी आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तीन बजे से हुई मूसलाधार बारिश का पानी पटेल पार्क में भर गया। पार्क में बने नलकूप की बोरिंग में भी बारिश का पानी चला गया था। बारिश थमने पर जब नलकूप चालू किया गया तो कुछ मिनट में पानी आना बंद हो गया। इससे नुनहाई, गधैया, बड़ा खेल, अड़तियान, पल्ला पार्क रोड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के घरों में पेयजलापूर्ति ठप हो गई।
नगर पालिका के जेई गौरव मिश्रा ने रविवार सुबह मोटर की सफाई कराई। दोपहर बाद बोरिंग की सफाई का काम शुरू किया गया है। अधिवक्ता विजय शर्मा ने डीएम को शिकायत भेजकर शीघ्र पेय जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जोन प्रभारी सुहेल अली ने बताया कि बोरिंग और मोटर की सफाई की जाएगी। सोमवार को हर हाल में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें