फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बतासा विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मोहल्ला अंडियाना में गमगीन बैठे दीपू शुक्ला के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पानी बतासा विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी अपने माता-पिता के साथ मंदिर से घर लौटी, तो दंग रह गई। घर में कोहराम मचा है। वह किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाने के गांव जगतपुर निवासी दीपू सक्सेना (32) शहर के मोहल्ला अंडियाना में एक मकान में डेढ़ साल से पत्नी रिंकी और तीन साल के पुत्र स्वागत के साथ रहता था। वह पानी बतासे का ठेला लगाता था। रिंकी पड़ोस में ही रह रहे अपने पिता मिथलेश और मां श्रीदेवी के साथ दोपहर बाद गुरुगांव देवी मंदिर चले गए।
शाम छह बजे घर लौटी तो दीपू को फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। परिजनों ने सांस होने की आस में शव नीचे उतार लिया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
मिथलेश ने बताया कि जब वह मंदिर गए थे, तो घर पर दीपू का बड़ा भाई संजीव और उसका दोस्त था। मगर वापस आने पर दोनों नहीं मिले। दरवाजे खुले थे। कमरे में शव फंदे पर लटका था। फिलहाल परिजनों को सूचना दी गई है। शव घर में ही रखा है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें