फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेट पर कब्जे के लिए तड़तड़ाती रहीं गोलियां

Tue, 13 Oct 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बैलेट पर कब्जा करने के लिए गोलियां तड़तड़ाती रहीं। गूजरपुर पमारान में अराजकतत्वों व पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। यहां बैलेट लूट लिए गए। किरॅाचिन में   फायरिंग कर मतपेटी लूटने की कोशिश की गई। हमीरपुर सोमवंशी में दरोगा ने दुकानदार को पीट दिया तो गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। इसी तरह फर्जी वोटिंग को लेकर कई जगह पथराव और मारपीट हुई।
विज्ञापन


दूसरे चरण में मंगलवार को राजेपुर और शमसाबाद विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान कराया गया। राजेपुर विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य की 4 सीटों के लिए 93 और क्षेत्र पंचायत की 91 सीटों के लिए 533 उम्मीदवार मैदान में थे।

वहीं शमसाबाद विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य की 4 सीटों के लिए 97 और बीडीसी की 99 सीटों पर 543 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण के इन उम्मीदवारों में तमाम ने बाहुबल का प्रयोग किया। राजेपुर विकास खंड के गूजरपुर पमारन में सुबह फर्जी वोटिंग को लेकर पथराव हुआ। दोपहर में इसी बूथ पर अराजक तत्वों ने फायरिंग कर बैलेट पेपर लूट लिए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मतदान को रोक कर पोलिंग पार्टी को सुरक्षा के लिहाज से थाने में बुला लिया गया। किरॉचिन में मतपेटी में पानी डालने की  कोशिश की गई। यहां अराजक तत्वों ने फायरिंग भी की। पोलिंग स्टेशन पर तोड़फोड़ हुई।
विज्ञापन


नगला खुशहाली मतपत्र लूटने का विरोध करने पर समर्थक भिड़ गए। इनके बीच जमकर पत्थर चले। वीरपुर में दो उम्मीदवारों के एजेंटों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। यहां करीब आधा घंटा मतदान बाधित रहा। कुड़री में  दबंगों ने एक वर्ग को पोलिंग पर नहीं पहुंचने दिया।

हमीरपुर सोमवंशी में दरोगा के दुकानदार की पिटाई के विरोध में गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां दोपहर बाद मतदान शुरू हुआ। राजेपुर की अपेक्षा शमसाबाद विकास खंड शांत रहा। यहां मारपीट की छिटपुट वारदातें हुईं। पपड़ी खुर्द में मत पत्र कम पड़ जाने से करीब सवा घंटे मतदान प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें