फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन से पंचायत चुनाव में बिगड़ सकता है प्रत्याशियों का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव-परिसीमन से बिगड़ सकता है प्रत्याशियों का गणित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पंचायत नवाबगंज और शमसाबाद में कुछ ग्राम पंचायतों के शामिल होने से जिला पंचायत के वार्डों पर असर पड़ रहा है। इसके चलते इन क्षेत्रों में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों का चुनावी गणित बिगड़ सकता है।
नवसृजित नगर पंचायत नवाबगंज में ग्राम पंचायत गनीपुर जोगपुर, सिरमौरा बांगर, बरतल, चंदनी, रायपुर, सिकंदरपुर नहरोसा को शामिल किया गया है। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों में प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के पद समाप्त हो गए हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत के तीन वार्ड 14, 15 व 16 प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

इन वार्डों में दूसरी ग्राम पंचायतों को जोड़ कर आबादी व मतदाता का आंकड़ा फिर से तैयार किया जाएगा। इसके अलावा नगर पंचायत शमसाबाद में ग्राम पंचायत वाजिदपुर के राजस्व गांव अकबरपुर दामोदर, लाड़मपुर दोयम, मुरैठी के गांव खानपुर, रसीदपुर तराई का गांव पलिया के अलावा ग्राम पंचायत इमादपुर थमरई व अलेपुर पीतधौलेश्वर शामिल होंगी। इससे जिला पंचायत के वार्ड नंबर 5, 6, 7 व 8 प्रभावित हुए हैं।
जिला पंचायत के इन सात वार्डों में नए मतदाता जुड़ने से पहले से जमीन तैयार किए बैठे दावेदारों का चुनावी गणित बिगड़ सकता है। परिसीमन पूरा होने पर उन्हें चुनाव जीतने के लिए नए मतदाताओं से रूबरू होकर फिर से चुनावी जंग को जमीन तैयार करनी होगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि आंशिक परिसीमन पूर्ण होने पर जिला पंचायत को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिला पंचायत में अब तक 30 वार्ड हैं। 50 हजार की जनसंख्या पर एक वार्ड बनाया जाता है। परिसीमन में प्रभावित वार्डों में अन्य ग्राम पंचायतों से जनसंख्या घटाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें