फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर न खुलने पर किया हंगामा

Sat, 21 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए ब्लाक कार्यालय में 13 काउंटर बनाए गए थे। शनिवार को काउंटर नंबर एक दोपहर तक न खुलने के कारण लाइन लगाए प्रत्याशियों ने हंगामा किया। शोरशराबा होता देख आरओ कार्यालय के बाहर आए और प्रत्याशियों को समझाकर शांत किया। आरओ के निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
विज्ञापन


ब्लाक कार्यालय में काउंटर नंबर एक पर सुबह 8 बजे से नामांकन कराने के लिए प्रत्याशी लाइन में लग गए थे। दोपहर 11 बजे तक काउंटर की खिड़की न खुलने पर लाइन में लगे प्रत्याशियों का गुस्सा फूट पड़ा। वह हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख आरओ व बीडीओ कार्यालय के बाहर आए।

इन्होंने प्रत्याशियों को समझाकर शांत किया और काउंटर की खिड़की खुलवाकर नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कराई। इस काउंटर के एआरओ महिपाल सिंह ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ करने में देरी हो गई थी। वहीं, काउंटर छह पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन कराने के लिए लाइन में लगे प्रत्याशियों के 3 बजे तक पर्चे जमा नहीं हुए। इससे नाराज प्रत्याशियों की एआरओ से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


आरओ ने विवाद होता देखकर हस्तक्षेप कर नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कराई। इस टेबिल के एआरओ का कहना था कि सदस्य पदों के नामांकन संबंधी रजिस्टर नहीं था। इस कारण नामांकन नहीं किए गए। देर शाम तक प्रधान पद के लिए ब्लाक कार्यालय में 681 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 360 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें