फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नाम शामिल करने में विरोध में धरना

Sat, 21 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज ब्लाक की ग्राम सभा हिसामपुर में कुछ प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने के लिए फर्जी तरीके से मतदाता सूची में नाम अंकित करा लिया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनका कहना है कि जांच करा कर सूची से नाम काटा जाए फिर प्रत्याशी का पर्चा खारिज किया जाए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे ग्राम सभा हिसामपुर के ग्रामीणों ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव लड़ने के लिए दूसरे गांव में रहने वाले कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से हिसामपुर की मतदाता सूची में नाम शामिल करा लिया है। इनको गांव में न तो मकान है और न ही जगह पड़ी हुई है। इसके बावजूद मतदाता सूची में जालसाजी कर नाम अंकित कराने के बाद नामांकन कराया है।

ग्रामीणों ने मतदाता सूची का सत्यापन कराकर फर्जी तरीके से शामिल हुए नामों को काटने और भरे गए पर्चों को निरस्त किए जाने की मांग की है। इस दौरान धरने में नीरज कुमार, विनोद कुमार, राम प्रकाश, राजवीर सिंह यादव, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, सतीश चंद्र, आशीष, शीटू, शिवराम सिंह, देवेंद्र सिंह, साहूकार सिंह यादव, मानसिंह, रिंकू सिंह, राम प्रकाश, रामकुमार, रावेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें