फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के सहायक की हत्या: सिर कूचकर मार डाला गया युवक... चारपाई पर इस हाल में पड़ी थी लाश, तीन लोग हिरासत में

Fri, 27 Jun 2025 10:12 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संकिसा (फर्रुखाबाद)

सार

मृतक दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर सो रहे पंचायत सहायक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो उन्हें वारदात की जानकारी हुई। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव साहबगंज निवासी रामनरेश का बेटा नितिन कुमार (32) पंचायत सहायक था। रामनरेश के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। रोज की तरह नितिन बुधवार रात घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। गुरुवार सुबह नितिन की मां घर के बाहर आईं तो नितिन को लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा देख चीख पड़ीं। 

चीख पुकार सुनकर रामनरेश व अन्य परिजन भी बाहर आ गए। नितिन के सिर व चेहरा खून से लथपथ था। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन करते हुए परिजनों से घटना की जानकारी की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने भी परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नितिन की शादी कासगंज, पटियाली की भैसरासी निवासी किरन देवी से हुई थी। मृतक के एक छह वर्ष का बेटा यशवर्धन है। मृतक दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- डायरेक्टर की दरिंदगी: दो युवतियों को हीरोइन बनाने ले गया मुंबई, कई बार किया दुष्कर्म; एक अभिनेता से भी मिलाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें