कार खराब होने से पांचाल घाट पुल पर लगा जाम
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा पुल पर कार खराब होने से जाम लग गया। इससे लोगों को परेशान उठानी पड़ी। क्रेन से कार हटवाए जाने पर करीब चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
मंगलवार सुबह 8 बजे राजेपुर की ओर से आ रही कार पांचाल घाट गंगा पुल पर खराब हो गई। इससे गंगा पुल के दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग गया। पांचाल घाट चौकी प्रभारी बलराज भाटी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कार ठीक न होने से वाहनों की कतारें दूर तक लग गईं।
इससे लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। चौकी प्रभारी ने क्रेन को मंगवाकर कार को पुल से हटवाया। तब करीब चार घंटे के बाद जाम खुल सका। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।