फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से दो मवेशी मरे, किसान झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में आग लगने से दो मवेशी मरे, किसान झुलसा
विज्ञापन

कमालगंज। बिजली का जलता केबल गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। इससे वहां बंधी गाय व भैंस की झुलसकर मौत हो गई जबकि एक किसान बुरी तरह झुलस गया।
गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी राजाराम (50) की झोपड़ी के ऊपर से बिजली का केबल गुजरा है। मंगलवार दोपहर केबल में आग लग गई। जलता हुआ केबल झोपड़ी पर गिरा। इससे झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई।
विज्ञापन

इससे झोपड़ी में बंधी एक गाय व भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। हादसे में झोपड़ी में मौजूद राजाराम बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। राजाराम की पत्नी कुसमा देवी ने बताया कि आग से दो जानवरों की मौत हो गई। अनाज व कपड़े आदि भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें