फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले उद्घोष से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
शहर के पांडवेश्वर नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर गुरुवार को जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, बेर, गन्ना, फूल, फल आदि चढ़ाए।
विज्ञापन

उपवास रखकर शाम को घरों में संकीर्तन भी हुए। शहर के प्रसिद्ध पांडवेश्वर नाथ शिवालय में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। व्यवस्था बनाने के लिए कई चौकी प्रभारी लगाए गए।
मंदिरों के बाहर अभिषेक और पूजा सामग्री की दुकानें लगी थीं। कुछ स्थानों पर सपेरों ने नाग के दर्शन करवाए। भक्तों ने नाग देवता को दूध पिलाया।
जय भोले बाबा कमेटी ने पांचालघाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पर बालू के महादेव का अभिषेक किया। आचार्य पं. अजय तिवारी ने नर्मदेश्वर महादेव का दूध, गंगाजल से पूजन कराया।
विज्ञापन

पार्थिव महादेव पर बेलपत्र, दूध, घी, शहद, बेर, शमी पत्र, फल व मिष्ठान चढ़ाकर बाबा का आशीर्वाद लिया गया। मां गंगा और भोलेनाथ की आरती की गई। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, संरक्षक जीतू बाजपेई, विपिन बाजपेई, नीरज बाजपेई, प्रिंसराज पांडे, सौरव, रामजी शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें