फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मिनी कोल्हापुरे से सम्मान पाकर चहकीं मेधावी

Tue, 10 Jul 2018 11:41 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पद्मिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
आवास विकास स्थित केडी बालिका डिग्री कालेज में आयोजित नव प्रवेशित एवं मेधावी छात्रा सम्मान समारोह में सिने तारिका पद्मिनी कोल्हापुरे और मॉडल दिव्यता सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया। पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि अभिभावक अपनी बेटियों को जरूर पढ़ाएं, क्योंकि पढ़ेंगी बेटियां तो बढे़ंगी और हिंदुस्तान भी तरक्की करेगा। हालांकि मंच पर ब्लाक प्रमुख राजेपुर समेत सपा नेताओं का जमावड़ा रहा। इससे यह छात्रा सम्मान समारोह से ज्यादा राजनीतिक मंच नजर आया।
विज्ञापन


मॉडल दिव्यता सिंह ने कहा कि सफल मॉडल बनने के लिए फिटनेस का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने भी काफी स्ट्रगल किया। योग का फिटनेस में अहम योगदान रहता है। बाबू सिंह यादव दद्दू ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करना बेहद आवश्यक है। ब्लाक प्रमुख राजेपुर डॉ. सुबोध यादव ने कहा कि आज शिक्षा का विशेष महत्व है। बिना शिक्षा सफलता नहीं हासिल की जा सकती। चेयरमैन वत्सला अग्रवाल, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रधानाचार्य (डायरेक्टर)डॉ. अनीता रंजन, डॉ. अनार सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. जितेंद्र सिंह ने अतिथियों को धन्यवाद दिया। मंच पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी, जिला पंचायत सदस्य राजेश मिश्र, उमेश यादव, सपा जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह गौर, नगेंद्र यादव, डा. अजयपाल सिंह यादव और ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें