फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र न खुलने पर मंडी में सस्ते दाम पर धान बेचने जाने लगे किसान

विज्ञापन
राजेपुर में क्रय केंद्र पर धान लदी खड़ी ट्रालियां। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
क्रय केंद्र नहीं खुले तो सस्ते में बेच दिया धान
विज्ञापन

अमृतपुर। गंगापार क्षेत्र के सरकारी क्रय केंद्र बंद होने से परेशान किसान अब मंडी में सस्ते दाम में धान बेचने को मजबूर हैं। क्रय केंद्र खुलने की आस टूटने पर शुक्रवार को पांच किसान धान लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज की मंडी में ले गए ओर वहां कम कीमत पर बिक्री की।
गंगापार राजेपुर क्षेत्र में साधन सहकारी समिति कुतुलूपुर, डीसीएफ जैनापुर, यूपी एग्रो स्टेट अलीगढ़, आलू संघ राजेपुर और हॉटशाखा राजेपुर में सरकारी धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनके प्रभारी बीमार हैं। इससे केंद्र बंद चल रहे हैं। इससे धान खरीद नहीं हो रही है। इन केंद्रों के बाहर करीब 20 किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां धान से लदी खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र खुलने की आस टूटने पर पांच किसान शुक्रवार को धान लदी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज की मंडी चले गए और वहां धान बेच दिया। किसान रामकिशोर, रामदास, वीरपाल, रामनिवास, नरेश, रामबाबू व चंद्रिका ने बताया कि उनका धान कई दिनों से केंद्र के बाहर रखा है। केंद्र न खुलने से धान नहीं बिक पा रहा है। अगर केंद्र नहीं खुले तो उनको भी मंडी में सस्ते दाम में धान बेचना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें