फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कटान से गंगा में समा रही धान की फसल

Mon, 22 Sep 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा में पानी घटने के बाद अब फिर पानी बढ़ा है। इससे नथुआपुर में कटान फिर से बढ़ गया। रविवार को धान की फसल भी कटान से गंगा में समा गई।
विज्ञापन


फतेहपुर कायस्थान ग्राम पंचायत के नथुआपुर में कटान तेजी से हो रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। गांव वालों का कहना है कि अभी पानी कम होने पर कटान की रफ्तार कम हो गई थी। रविवार से कटान का प्रकोप तेजी से बढ़ गया। नथुआपुर के किसान रामगोपाल, रामस्वरूप, महेंद्र, प्यारेलाल, तोताराम, समरपाल, इंद्रपाल, वीरपाल, कमलेश, उमेश, राजेश, सुभाष आदि के खेत भी गंगा में कटे हैं। इनमें कई किसानों की धान की फसल भी गंगा में समा गई।
विज्ञापन

फतेहपुर कायस्थान के ग्राम प्रधान कश्मीर सिंह यादव का कहना है कि उमराय नगला, जंजाली नगला व धारा नगला की ओर सिंचाई विभाग की ओर से अड्डी लगाई गई थी, लेकिन नथुआपुर से भोजपुर तक अड्डी का काम नही हो पाया। इसके कारण कटान से काफी नुकसान हो रहा है। वहीं चाचूपुर पुलिया के आस पास के खेतों में फिर से बाढ़ का पानी आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें