कमालगंज । तेज हवा के साथ हुई बारिश से बाली निकल चुकी धान की फसल में काफी नुकसान हुआ। कई किसानों का धान गिर गया। मक्का की फसल भी गिर गई।
देवरान गढ़िया के किसान कल्लू के पांच बीघा खेत में पूरा धान गिर गया। चुरसाई के मदन लाल राजपूत ने बताया कि उनके दोनों खेतों में धान की फसल में पूरी बालियां निकल चुकी थीं। फूल झड़ चुके थे, लेकिन तेज हवा के साथ बरसे पानी में धान के पौधे पुरी तरह गिरकर बिछ गए। किसान जगन्नाथ ने बताया कि मक्का के पौधे गिर गए। हालांकि कुछ दिनों उनके सीधे हो जाने की संभावना है।
नौधापुर, सितौली, चौकी महमदपुर, कुंदन गनेशपुर में भी नुकसान हुआ। किसान नेता पूर्व प्रधान अरविंद राजपूत ने बताया कि भारी बारिश से कई पेड़ व बिजली के खंभे भी गिर गए। छिबरामऊ-फर्रुखाबाद हाईवे कुछ समय के लिए अवरुद्ध रहा। चुरसाई के सामने बिजली लाइन का पोल टूट गया। बिजली बंद होने से पानी टंकी नहीं भरी। पेयजल आपूर्ति ठप रही। नौधापुर में पेड़ गिरकर नेकराम की दुकान पर गिरा जिससे लिंटर चटक गया। (संवाद)