फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी फतेहगढ़ में आक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी फतेहगढ़ में बिछने लगी ऑक्सीजन लाइन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए शनिवार को फतेहगढ़ सीएचसी में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। शीघ्र काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एल-2 अस्पताल (सीएचसी फतेहगढ़) में कार्यदायी संस्था ने शनिवार से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया। इसमें 20 बेड के लिए पाइप लाइन बिछेगी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए सर्वाधिक हायतौबा मची थी। इसलिए तीसरी लहर से निपटने के लिए सबसे पहले ऑक्सीजन की व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
मोहम्मदाबाद सीएचसी में 20 बेड के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगने के साथ ही पाइप लाइन का काम पूरा हो चुका है। लोहिया अस्पताल में 100 बेड व सीएचसी बरौन 20 बेड के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी कमालगंज व राजेपुर में भी ऑक्सीजन प्लांट लगने के साथ पाइप लाइन बिछाई जाएगी। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि ऑक्सीजन पाइप लाइन डालने का काम तेजी से करने और शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें