फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन न मिलने पर तीमारदारों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए एल-टू अस्पताल में सोमवार सुबह आक्सीजन समाप्त होने ंपर तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। बाद में गंभीर मरीजों को फतेहगढ़ स्थित एल-2 अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी पर दो दिन पूर्व एल-2 अस्पताल शुरू किया गया था। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने ऑक्सीजन न होने के संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने लोगों को समझाया। कर्मचारियों ने बताया कि रविवार को ऑक्सीजन मिली थी जो देर रात तक समाप्त हो गई है। सोमवार सुबह इमरजेंसी ओपीडी मे रखा एक सिलिंडर सीरियस मरीजों को लगा दिया गया। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अगिनहोत्री ने बताया कि रविवार को 20 सिलिंडर जिला मुख्यालय भेजे गए थे। इसमें 13 वापस आए थे वह समाप्त हो गए। एल-2 मे भर्ती गंभीर मरीजों को जिला मुख्यालय के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। शाम तक आक्सीजन आ जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें