कमालगंज। कोरोना की तीसरी संभावित लहर से लोगों को बचाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एल-वन प्लस अस्पताल में तैयारी पूरी हो गई है। यहां सभी 20 बेडों ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन व अन्य उपकरणों की व्यवस्था कर ली गई है। वहीं अस्पताल के लिए चिकित्सक सहित 17 कर्मचारियों की तैनाती हो गई है।
सीएचसी में एल-वन प्लस अस्पताल के लिए आवश्यक दवाइयां व उपकरण आ गए हैं। मुख्य प्रयोगशाला के बाहर आक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुका है। प्लांट के लिए बिजली कनेक्शन जुड़ गया है। अभी प्लांट से आक्सीजन का उत्पादन चालू नहीं हुआ है लेकिन केंद्रीकृत ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था चालू हो गई है।
तैनात हुए 17 स्वास्थ्यर्मियों में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्डब्वाय, लैब टेक्नीशियन, सफाईकर्मी आदि शामिल हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि एल-वन प्लस अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। सिलिंडर से पूरे वार्ड में आक्सीजन पहुंचने का ट्रायल सफल रहा। प्लांट चालू होते ही ऑक्सीजन आपूर्ति की दोहरी व्यवस्था हो जाएगी।