फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष लगाएंगी ऑक्सीजन का प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी के वक्त में ऑक्सीजन के अभाव में इंसान की जान जा रही है। सरकार भी हाथ खड़े कर रही है। ऐसे में पालिकाध्यक्ष और इनके पति पूर्व एमएलसी ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिले की जनता बुरे दौर से गुजर रही है। हर दिन लोग ऑक्सीजन के अभाव में जान गवां रहे हैं। ऐसे में परिवार ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला किया है।
यह प्लांट प्रतिदिन 80 जंबो सिलिंडर उत्पादन की क्षमता का होगा। पुणे की कंपनी से बात हो गई है। इस प्लांट पर एक करोड़ रुपए खर्च होंगे। कहा कि कोरोना काल तक प्लांट नो लॉस नो प्रॉफिट पर चलाया जाएगा। इसे बनखड़िया में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता हो गई है। उन्होंने जरूरी कागजी कार्रवाई एनओसी, बिजली आदि की व्यवस्था समय से कराने का आश्वसन दिया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि तमाम लोग घरों में ऑक्सीजन लगाकर ठीक हो सकते हैं।
मजबूरी में अस्पताल जाते हैं जहां दिक्कत हो जाती है। प्रयास होगा कि घर में ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा किया जाए। एक सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल यह प्लांट कोरोना को लेकर लगा रहे है। बाद में इसका स्वरूप क्या होगा, इस पर तभी विचार होगा। उन्होंने एक माह में प्लांट चालू हो जाने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें