फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में ऑक्सीजन की खेप पहुंच गई है। सभी सिलिंडर रीफिल होने पर डाक्टरों ने राहत की सांस ली है।
रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। क्षमता के अनुसार करीब 30 सिलिंडरों को रीफिल करवा लिया गया। यहां बता दें कि शनिवार रात इमरजेंसी में ऑक्सीजन की किल्लत से स्टाफ परेशान था। अस्पताल में भर्ती कई मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं।
हालांकि रात में ही पांच-छह सिलिंडरों की व्यवस्था करके अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार को एक ट्रक भरे सिलिंडर पहुंचने से लोहिया और एल-2 अस्पताल को राहत मिली है।