फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण में बांधक बनीं दुकानें टूटेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। शुकरुल्लाहपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण में बाधक बनीं आठ दुकानें तोड़ी जाएंगी। प्रशासन ने दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस मिलते ही दुकानदारों ने दुकानें खाली करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के गांव शुकरुल्लाहपुर में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के रास्ते पर आठ दुकानें होने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। दुकानदारों के कहने पर राजस्व टीम ने कई बार जमीन की नापजोख भी की। इसके बावजूद दुकानदार सहमत नहीं हो रहे थे। इससे ओवरब्रिज निर्माण अधर में लटका है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व टीम ने कुछ दिनों पूर्व जमीन की नापजोख कर दुकान गिराने का नोटिस भेजा था। दुकानदार राजेश दुबे ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश के मुताबिक उन्हें मुआवजा मिलेगा। बबलू, मीरा यादव, धर्मेंद्र, किशनलाल, सुखराम ने रविवार को अपनी दुकानों को खाली कर दिया। एई महिपाल सिंह ने बताया कि जल्द दुकानों को गिरवाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें