फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी पर्चा काउंटर और फिजीशियन कक्ष के बाहर धक्का-मुक्की

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फदिनोंदिन मौसम में आ रहे बदलाव के चलते खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में पर्चा काउंटर और फिजीशियन के कक्षों के सामने उमड़ी भीड़ में शनिवार को धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन

डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक हैं। सुबह नौ बजे से ही ओपीडी पर्चा काउंटरों पर लाइनें लग गईं,
मगर डॉक्टर दस बजे तक अपनी सीटों पर बैैठ सके। इस दौरान फिजीशियन काउंटरों पर लगी भीड़ में पहले दिखाने के चक्कर में धक्कामुक्की होने लगी।
यही नहीं कुछ लोग पर्चा पहले बनवाने के लिए भी एक दूसरे से तूतू-मैमै करने लगे। हालांकि ओपीडी में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मरीजों, तीमारदारों को समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

सीएमएस/ वरिष्ठ फिजीशियन डा. अशोक कुमार कहते हैं कि मौसम जब भी बदलता है, लोग लापरवाही बरतते हैं। इसीलिए संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। धूप निकलने पर फिलहाल हाफ शर्ट न पहनें।
हवा में अभी भी ठंडक है। सर्दी-गर्मी की वजह से दिक्कतें होती हैं। जब भी खांसी हो, तो छींकने अथवा खांसने पर हाथ जरूर लगा लें। परिजनों से दूर रहें। गुनगुने पानी का प्रयोग करें। डाक्टर से सलाह लेकर दवाई लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें