फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इलाज में लापरवाही पर दो निजी अस्पतालों की ओटी सील

Wed, 07 Jan 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इलाज में लापरवाही के चलते मरीज की हालत बिगड़ने को लेकर जिलाधिकारी से निजी अस्पतालों के संचालक के खिलाफ शिकायत की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को एसीएमओ ने दोनों निजी अस्पतालों की ओटी सील कर दी।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पठकपुरा निवासी शिवम वर्मा ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से मसेनी चौराहा स्थित गंगाशील हास्पिटल के संचालक व डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की थी। इसमें कहा कि पत्नी का गलत इलाज होने से उसकी हालत बिगड़ गई। मरणासन्न हालत में रेफर कर दिया गया था। इससे कानपुर में भर्ती कराकर इलाज कराया। ऑपरेशन में पांच लाख रुपये खर्च हो चुके, अभी दूसरे ऑपरेशन में भी इतने ही रुपये खर्च होने का अनुमान है। गलत इलाज की शिकायत करने पर डॉक्टर व संचालक ने गालीगलौज करते हुए धमकी देकर भगा दिया। एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी के आदेश पर उन्होंने गंगा शील हास्पिटल का ओटी सील कर दिया है। चार मरीज भर्ती होने से पूरा अस्पताल नहीं सील किया जा सका। बुधवार को मरीज लोहिया अस्पताल में शिफ्ट कराकर अस्पताल सील किया जाएगा। इसके अलावा बेवर रोड स्थित गोल्ड हॉस्पिटल का ओटी भी शिकायत के आधार पर सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें