फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचक ने रेलवे के अधिकारियों को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म व हत्या के मामले में विवेचक ने इज्जत नगर बरेली के रेलवे के अधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। घटना किस ट्रेन से हुई और उस ट्रेन में चालक व गार्ड कौन था। उनके नाम पता उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि पुलिस उनके बयान ले सके।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा 13 अक्तूबर की शाम कोचिंग गई थी। देर रात तक घर वापस नहीं आई। 14 अक्तूबर की सुबह छात्रा का शव रेलवे फाटक 174 सी से पूर्व की ओर रेलवे ट्रैक के पास वस्त्रविहीन हालत में मिला था।
छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई थी, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पिता ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत होने के बाद तत्कालीन एसओ रामबाबू को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
शमसाबाद थाने में इंस्पेक्टर जेएल सोनकर की तैनाती कर दी गई। मुकदमे की जांच कर रहे विवेचक इंस्पेक्टर जेएल सोनकर ने इज्जत नगर बरेली के रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजा है।
इसमें कहा है कि 13 से 14 अक्तूबर की सुबह तक आने व जाने वाली ट्रेन का नंबर देकर जानकारी मांगी है। ट्रेन से छात्रा की मौत हुई है और उस ट्रेन पर गार्ड चालक कौन था। उनके नाम अवगत कराए जाएं। पुलिस का मानना है कि यदि चालक व गार्ड का नाम मिल जाएगा। तो आत्महत्या या हत्या के बारे में कोई ठोस सुराग लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें