फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर में निहारिका और रंगोली में सुधीर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। वन विभाग की ओर से विश्व वेट लैंड्स दिवस पर कुठला झील पर प्रतियोगिताएं कराई गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में निहारिका पटेल और रंगोली में सुधीर कुमार पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अमृतपुर में स्थित कुठला झील पर मंगलवार को वन विभाग की ओर से कराए गए कार्यक्रम में बदलते तापमान और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की गई। इसके बाद हुई पोस्टर प्रतियोगिता में नमामि गंगे की जिला परियोजना निदेशक निहारिका पटेल ने प्रथम, इंटर कॉलेज के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने द्वितीय और अनिल कुमार सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
रंगोली प्रतियोगिता में सुधीर कुमार पाल प्रथम और अरुण कुमार दूसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी राजेपुर की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत प्रथम, प्रदीप सिंह द्वितीय और सुधीर कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें