फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन-कीर्तन के साथ मनोरंजन से बढ़ी शोभा

विज्ञापन
मेला रामनगरिया में प्रवचन करते महंत शिवस्वरूप बच्चा स्वामी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में कल्पवासी गंगा स्नान कर हर-हर गंगे के जयकारे लगा रहे हैं। कहीं भजन-कीर्तन चल रहे हैं, तो कहीं भागवत और श्रीराम कथाएं। मनोरंजन क्षेत्र में झूले सज चुके हैं। शाम होते ही रंगबिरंगी रोशनी से शोभा और ज्यादा बढ़ रही है।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर राम की नगरी पूरी तरह से बस चुकी है। हजारों लोग राउटी लगा कर कल्पवास कर रहे हैं। सुबह होते ही गंगा स्नान और दिन भर भजन कीर्तन शुरू हो गया है। शाम को संकीर्तन एवं कथाएं चल रहीं हैं।
बच्चा स्वामी के क्षेत्र में स्वामी शिव स्वरूप महाराज शनिवार को अनुष्ठान करते दिखे। मेले में झूले भी लग चुके हैं। दुकानदारों ने दुकानें सजा ली हैं। फिलहाल ग्राहकों के न पहुंचने से मेला बाजार अभी चहलपहल कम है है। भुने हुए आलू की दुकानों पर भीड़ होने लगी है। मेला क्षेत्र में तैराक पीएसी ने भी डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

गंगा पुत्रों ने उठाई बिजली, पानी की समस्या
शनिवार को गंगा तट पर पंडा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों पर बिजली की व्यवस्था नहीं की गई है। हैंडपंप भी नहीं लगाए गए हैं। गंगा स्नान के लिए आने वाले यजमानों को पीने के पानी की दिक्कत है।
घाटों के आसपास शौचालय न होने से परेशानी है। पंडा समिति के अध्यक्ष ने मांग की कि यजमानों के लिए राउटी की व्यवस्था कराई जाए। पंडों के घाट आवंटित किए जाएं। कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। मुकेश कुमार, नरेश बाबू, मुन्नी देवी, सूरज देवी, बागीश आदि दर्जनों पंडा मौजूद रहे।
शौचालय व हैंडपंप ठेकेदार को फटकार
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यजी महाराज ने एसडीएम अनिल कुमार को बताया कि क्षेत्र में शौचालय अभी तक पूरे नहीं बने हैं। हैंडपंप भी नहीं लग पाए हैं, जिससे पीने के पानी की समस्या है। सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगाए गए। सत्यगिरी महाराज ने कहा कि कई क्षेत्रों में बिजली नहीं पहुंच पाई है। एसडीएम ने शौचालय ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाई है। कहा कि हैंडपंप लगाकर शौचालय तुरंत बनवा दें। चेतावनी दी कि यदि शिकायत मिली, तो भुगतान रोका जाएगा।
मेले में मिलेगी रसोई गैस
मेला प्रशासन कल्पवासियों को अस्थायी गैस कनेक्शन देगा। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्या ने बताया कि 5000 छोटे गैस सिलिंडर की मांग की गई थी जो मेले में मिलेंगे। बलराम गैस एजेंसी को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने को कहा गया है। छोटे गैस सिलिंडर का कनेक्शन लेने के लिए 800 रुपये जमा करने होंगे। बड़े सिलिंडर के लिए 1450 रुपये जमा होंगे। 19 किलो का सिलिंडर लेगा उसे 1700 रुपये देने पड़ेंगे। सिलिंडर वापस करने पर जमानत धनराशि लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन

मेला चौकियों पर नहीं हुई तैनाती
सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाई गईं आठ चौकियां खाली पड़ी हैं। इन पर अभी तक किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें