फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने नाबालिग छात्र और एटा में रहकर पढ़ाई करने वाले मेडिकल छात्र के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी है। एसडीएम कोर्ट से समन आने पर परिजनों को जानकारी हुई। शुक्रवार को पिता ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी ने सीओ को जांच सौंपी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नीब रठौरा निवासी राजवीर ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 29 दिसंबर 2020 को गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान विवाद हो गया था। इसमें पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने राजवीर के बेटे बीएससी के छात्र विशाल और जिलेदार के पुत्र अमन कुमार को भी आरोपी बना दिया है। राजवीर ने बताया कि उनका बेटा नाबालिग है और अमन एटा में रहकर ही मेडिकल डिप्लोमा कर रहा है। एसडीएम कोर्ट से समन आने पर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी हुई। एसपी ने मोहम्मदाबाद सीओ को जांच सौंपी है।