फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के गांव रोहिला में विजिलेंस टीम के साथ बिजली चोरी को चेकिंग करने गए एसडीओ से गांव के लोगों ने अभद्रता कर दी। धक्कामुक्की होने पर चेकिंग अभियान बीच में बंद कर एसडीओ लौट आए। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीओ रघुनाथ तित्तल शुक्रवार दोपहर विजिलेंस प्रभारी भूपेंद्र कुमार और टीम के साथ गांव रोहिला में बिजली चोरी पकड़ने के लिए चेकिंग करने गए थे। उन्होंने छह घरों में बिना कनेक्शन के कटिया से बिजली चोरी होते पकड़ ली। इसकी जानकारी गांव के लोगों को लग गई। कई गांव के लोग एकत्र हुए और टीम को शाम के समय घेर लिया। गालीगलौज कर एसडीओ से अभद्रता करने लगे। इस दौरान एसडीओ से कुछ लोगों ने धक्कामुक्की कर दी। विवाद देखकर एसडीओ टीम के साथ लौट आए।
एसडीओ ने बताया कि रोहिला निवासी बदनदेवी, सुभाष, अरविंद कुमार पुत्र धनीराम, रणविजय, अरविंद पुत्र तेजराम, योगेंद्र सिंह के घरों में बिना कनेक्शन के कटिया से चोरी होते पकड़ी थी। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

केबल बॉक्स फुंकने से 40 गांवों की बिजली गुल
शमसाबाद। केबल बॉक्स फुंकने से हुसैनपुर तराई स्थित उपकेंद्र शुक्रवार सुबह 9:00 बजे ठप हो गया। इससे 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने केबल बॉक्स की मरम्मत शुरू की। देर शाम तक लोगों को बिजली नसीब नहीं हो सकी। जेई राघवराम पांडेय ने बताया कि केबल बॉक्स की मरम्मत की जा रही है। जल्द ही बिजली चालू कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें