फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रतिष्ठा ने हासिल किया मिस वर्ल्ड वाइड दिवा अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हौसला, लगन और परिवार के सहयोग के दम पर एक ग्रामीण परिवेश में जन्मी बेटी ने मिस वर्ल्ड वाइड दिवा अवार्ड हासिल कर लिया है। यही नहीं उसकी कर्मा फिल्म भी आ रही है। उसमें कई बॉलीवुड के सितारों ने किरदार निभाया है।
विज्ञापन

बरेली-इटावा हाईवे पर स्थित गांव मुरहास कन्हैया जल्लापुर निवासी ठा. जाहर सिंह की बेटी प्रतिष्ठा ठाकुर ने मिस वर्ल्ड वाइड दिवा अवार्ड हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतिष्ठा इस वक्त कक्षा 12 की छात्रा हैं। कानपुर में 10 जनवरी को हुई प्रतियोगिता में देश भर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
प्रतिष्ठा इससे पहले मिस टीन इंडिया, मिस उप्र, मिस लखनऊ, मिस गोरखपुर एवं मिस फर्रुखाबाद रह चुकी हैं। प्रतिष्ठा को एक और सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बॉलीवुड में वेब सिरीज में एंट्री की है। वह कर्मा फिल्म में हीरोइन के रूप में दिखेंगी। इसके प्रोड्यूसर सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, डायरेक्टर अतुल सुमन उर्फ सोनी हैं। प्रोडक्शन हेड संजय सिंह राज हैं।
विज्ञापन

प्रतिष्ठा ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के सुपर स्टार के साथ काम किया है। शक्तिमान नाटक की गीता विश्वास का किरदार निभाने वाली वैष्णवी मेकडोनाल्ड, फ़िल्म बजरंगी भाई जान के मनोज बक्शी, फ़िल्म वेलकम के मुश्ताक खान, सीरियल निमकी के राजवीर सिंह के साथ काम कर चुकी हैं।
बोलीं, उनकी मां सुधा ठाकुर गृहणी हैं। पिता ठा. जाहर सिंह और चाचा शिव सिंह का विशेष सहयोग है। इस वक्त वह कक्षा 12 की शिक्षा फर्रुखाबाद के ही नारायण लक्ष्मण कालेज से ले रही हैं। वह बॉलीवुड में ऊंचाई तक जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें