फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की क्लास में भाजपा के नेता फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की क्लास में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी फेल हो गए। ज्यादातर नेता ये तक नही बता पाए साल भर में पार्टी के कितने कार्यक्रम होते हैं। 27 दिसंबर को हो चुके मोदी के मन की बात कार्यक्रम तक की जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं के अलावा जिला इकाई के सभी 24 पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, क्षेत्रीय संयोजक, जिला पंचायत वार्ड संयोजक शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों से पूछा प्रति वर्ष पार्टी के कितने कार्यक्रम होते हैं।
ज्यादातर नेता इसका जवाब नहीं दे सके। 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में क्या हुआ था, इसकी जानकारी भी ज्यादातर नेता नहीं दे पाए। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में कितने लोगों ने मनाया। इस सवाल पर नेता चुप्पी साध गए। इस पर प्रदेश अध्यक्ष झल्ला गए, कहा ऐसे लोग जिम्मेदारी वाले पदों पर न रहें। जिम्मेदारी मिली है तो काम करके दिखाना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष, प्रभारी व सेक्टर संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी। राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल, भूदेव सिंह राजपूत, दिनेश कटियार, डीएस राठौर, संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, कुलदीप गंगवार, ठा. वीरेंद्र सिंह, अशोक कटियार, संजय गर्ग, विमल कटियार आदि मौजूद रहे।
समन्वय समिति के साथ भी की बैठक
प्रदेश अध्यक्ष ने समन्वय समिति की बैठक भी ली। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटीक, क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू आदि रहे।
सिंबल पर सरकार करेगी निर्णय
पत्रकारों से चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पार्टी दमदारी से जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी। समर्थित प्रत्याशी उतारे जाएंगे। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी को पार्टियों का सिंबल (चुनाव चिह्न) देने पर निर्णय सरकार लेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने का कि पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि के परिजन जिला पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं लड़ेंगे। किसान आंदोलन के सवाल पर कहा कि विपक्ष की अपनी विचारधारा है। अभी तक विपक्षियों ने भ्रष्टाचारियों को पनाह दी है।
जगह जगह हुआ स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कमालगंज, जिला जेल चौराहा, फतेहगढ़ चौराहा पर स्वागत किया गया। भोलेपुर में मंडल महामंत्री शिवम दुबे, गौरव कटियार, गुंजन अग्निहोत्री ने 21 किलो की माला पहनाई। साहबगंज चौराहे पर विकास गुप्ता, राजू भारद्वाज ने स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष की कार हुई पंक्चर
फतेहगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की कार पंक्चर हो गयी। उन्हें दूसरी कार से जिला कार्यालय ले जाया गया। मसेनी में स्वागत के दौरान कई नेताओं के पर्स और पार्टी कार्यालय में सदर विधायक का मोबाइल चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें