फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार एक ट्रक ने रोड के किनारे महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर के सामने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे रोका, तो चालक फरार हो गया।
पुलिस घायल महिला को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। डॉ. राजकिशोर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास गांव में शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें