फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के रोडवेड वर्कशाप के सामने स्थित सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया गया था। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराने के बाद सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में लोको रोड निवासी पंकज राय पुत्र राममोहन को भूमाफिया घोषित कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक की जांच आख्या के आधार पर जिलाधिकारी ने पंकज राय के डबल बैरल बंदूक, पिस्टल व राइफल के शस्त्र लाइसेंस निलंबित स्पष्टीकरण मांगा था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीनों लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।