भाजपा नेता को पीटा, अपहरण की कोशिश
नगर पालिका के लिपिक पर आरोप, एसपी को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। भाजपा के सेक्टर संयोजक ने नगर पालिका के बिजली विभाग के एक लिपिक पर मारपीट और कार में डालकर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ले दीवान मुबारिक दक्षिण निवासी पवन वर्मा भाजपा के सेक्टर संयोजक हैं। उन्होंने एसपी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि मोहल्ले की खराब लाइटें सही कराने को नगर पालिका के बिजली विभाग के लिपिक से आग्रह किया, मगर उन्होंने टाल मटोल की। शिकायत करने पर वह रंजिश मानने लगेे और धमकी दी। इस पर तो 16 अक्तूबर और 21 अक्तूबर को डीएम तथा मुख्यमंत्री को पोर्टल पर शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
सेक्टर संयोजक ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुरुगांव देवी दर्शन करने जा रहे थे। शीशमहल मस्जिद के पास एक कार रुकी। आरोप है कि कार में बैठे लिपिक नने साथियों की मदद से अपहरण की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों के आने पर किसी तरह बचे। आरोप लगाया कि तहरीर देने पर थाने पर भी सुनवाई नहीं हुई।