फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा से कटान हुआ तेज, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा और रामगंगा का जलस्तर कम होने से कटान तेज हो गई है। हरसिंहपुर कायस्थ गांव में गंगा और अलादपुर भटौली में रामगंगा से तेजी से कटान शुरू है। पानी गांव से निकलने से ग्रामीणों में बुखार, खांसी, खुजली बीमारी फैलने के साथ पशुओं में खुरपका, मुंहपका बीमारियां फैलने लगी है।
विज्ञापन

गुरुवार को गंगा का जलस्तर 136.80 से घटकर 136.75 मीटर पर आ गया। नरौरा बांध से गंगा में 41 हजार 613 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर गुरुवार को 136.05 से घटकर 136.00 मीटर पर आ गया है। इसमें 4 हजार 689 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर कम होने से गंगा की तेज धार से कटान तेज हो गया है।
हरसिंहपुर कायस्थ गांव में तेजी से कटान हो रहा है। इसके अलावा ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, चाचूपुर, कंचलनपुर सबलपुर, रामपुर जोगराजपुर, कुड़री सारंगपुर, माखन नगला व फुला में भी गंगा से कटान हो रहा है। इन गांवों में ग्रामीण बुखार, खांसी, खुजली व अन्य बीमारियों से परेशान हैं। इनको दवा देने स्वास्थ्य टीम गांव नहीं जा
विज्ञापन

रही है। ग्रामीणों के साथ अब पशुओं में भी खुरपका व मुंह पका की बीमारी फैलने लगी है। रामगंगा से गांव अलादपुर भटौली, कोलासोता, बिरसिंहपुर, खरगपुर, खंडौली व नहरैया गांव में कटान हो रहा है। जिला पशु चिकित्साधिकारी डा. राजकिशोर ने बताया कि पशुओं के टीकाकरण को टीम गांवों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें