फर्रुखाबाद। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारकर दूध, टोस्ट व कैंडी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ कायमगंज के मोहल्ला गढ़ी इज्जत खां गिर्द स्थित जहानपुर निवासी मो.सायद पुत्र शौकत अली की बेकरी से रस्क(टोस्ट) का नमूना लिया। कंपिल रोड नोनियमगंज में गांव सिनौली निवासी दूधिया रमनपाल से भैंस के दूध का नमूना, गांव अताईपुर जदीद निवासी चंद्रशेखर की दुकान से कैंडी, जबकि शहर से सटी हथियापुर क्रासिंग पर नवाबगंज क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी नेकराम की केन से दूध का सैंपल लिया गया। अभिहित अधिकारी सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।