फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पुलिस के सामने पड़ोसियों ने पीटा तो पी ली फिनायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला ने बेटी से अभद्रता का विरोध किया, तो पड़ोसियों ने घर में घुसकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी जब दबंगों ने पीटा, तो महिला ने घर में रखी फिनायल पी ली। पुलिस कर्मियों ने उल्टियां करवाईं और शनिवार रात 12 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। आवास विकास चौकी प्रभारी ने महिला के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मसेनी नगला निवासी इंद्रेश बाथम की पत्नी ज्योति (28) शनिवार रात घर पर थीं। बाहर खेल रही 12 साल की बच्ची से पड़ोसियों ने अभद्रता कर दी। ज्योति ने विरोध किया तो पड़ोसी गुस्सा हो गए और रात साढ़े 10 बजे बिजली की केबिल काट दी। अंधेरा होने पर घर में घुस आए और ज्योति से मारपीट की। मौका पाकर उसने पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों ने हमला बोला, तो परेशान होकर ज्योति ने घर में रखी फिनायल पी ली। इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में ज्योति को घर पर ही उल्टियां करवाईं। रात 12 बजे के उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के वार्ड व्बॉय ज्योति के भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि रात एक बजे उन्हें घटना की जानकारी हुई। तब वे अस्पताल पहुंचे। बताया कि पुलिस कर्मियों के सामने ही जब बहन को दबंगों ने पीटा, तो उसे लगा कि अब कोई नहीं बचा पाएगा। लिहाजा उसने फिनायल पी ली थी। अब हालत में सुधार है। पीड़िता ने बताया कि रात में पुलिस वालों ने एक कागज पर दस्तखत करा लिए थे। अब अर्जुन से तहरीर लिखवा कर दी है। रविवार ढाई बजे आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने अस्पताल में पीड़िता के बयान दर्ज किए। पांचालघाट चौकी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि जतिन, मिथुन, शशि और सुमन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें