फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा पिपरगांव के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ वर्तमान प्रबंधक ने धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। तत्कालीन प्रबंधक पर अलग-अलग तिथियों में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई ग्राहकों के खाते से 1.82 लाख रुपये निकालने के आरोप हैं।
विज्ञापन

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा पिपरगांव के शाखा प्रबंधक कानपुर नगर थाना नौबस्ता के मोहल्ला बाबानगर निवासी कुशांक अवस्थी ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनिल कुमार गौड़ (वर्तमान में जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के क्षेत्रीय कार्यालय मिर्जापुर में तैनात) के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया है अनिल कुमार ने तैनाती के दौरान 19 मई 2018 से 19 अगस्त 2019 तक जालसाजी से कूटरचित दस्तावेज तैयार करके कई ग्राहकों के खातों से रुपये निकाल लिए। जांच में इसका खुलासा होने पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना दरोगा शैलेंद्र सिंह भदौरिया को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें