कायमगंज। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव धमगवां निवासी दो वृद्ध महिलाएं गांव किसरोली ग्रामीण बैंक से पेंशन के रुपये लेकर घर जा रही थीं। गांव खुड़ना भट्टे के पास बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी लाया गया। वहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी का इलाज किया जा रहा है।
गांव धमगवां निवासी मुन्नी देवी (70) पत्नी पातीराम व सुखपांति (65) पत्नी रामनरायन सुबह गांव किसरोली स्थित ग्रामीण बैंक से वृद्धावस्था पेंशन निकालने गईं थीं। रुपये निकालकर दोनों पैदल घर आ रहीं थीं। गांव खुड़ना के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी में सुखपांति का इलाज चल रहा है परिजनों ने बताया दुर्घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने बाइक को पकड़ लिया है। बाइक व चालक को फैजबाग चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर दिया है।