फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोता नाला में डूबने से शाहजहांपुर के किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। शाहजहांपुर के किशोर की शुक्रवार को सोता नाला में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव जोधपुर नगर वीरेश सोमवंशी का 16 वर्षीय पुत्र उपेंद्र अपने दोस्त शनी, सूरज, शिवा व चंदन के साथ एक रिश्तेदार के घर पर साइकिलों से आए थे। वापस जाते समय गांव किराचन के पास सोता नाला में उपेंद्र व उसके दोस्त नहाने के लिएचले गए। अचानक उपेंद्र गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। दोस्तों ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उपेंद्र के शव को बाहर निकाला। सूचना पर दरोगा अजय कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ देर में उपेंद्र के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें