फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ, विकास भवन के दो कर्मचारी, कैदी सहित 51 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 51 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई। इसमें डीडीओ व विकास भवन के दो कर्मचारी, सेंट्रल जेल का एक कैदी भी संक्रमित मिला है। एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मिलने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। विकास भवन सुबह ही खुलने के कुछ देर बाद ही बंद कर दिया गया। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 959 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना को संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में विकास भवन के डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला व दो कर्मचारियों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे विकास भवन सील कर सैनिटाइजेश कराया गया। वहीं सेंटल जेल का कैदी (56) लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती है। वहां हुई जांच में वह कोरोना संक्रमित मिला। इससे सेंट्रल जेल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी युवक
डीएम कार्यालय पर ड्यूटी देने के साथ स्कार्ट में शामिल कार का चालक है। वह भी कोरोना की चपेट में आ गया। मोहल्ला मछली टोला निवासी महिला(45), भूसा मंडी निवासी वृद्धा(65), महिला(28), भोलेपुर निवासी युवक(40), देवरामपुर निवासी व्यक्ति(45), मसेनी चौराहा निवासी व्यक्ति(52), अंबेडकर कालोनी निवासी युवक(33), शहर के मोहल्ला तिवारी गली निवासी व्यक्ति(57), मसेनी चौराहा निवासी महिला(30),
विज्ञापन

रकाबगंज निवासी व्यक्ति(48), पांचालघाट निवासी एक ही परिवार 5 लोग संक्रमित हुए हैं। ब्लाक मोहम्मदाबाद का युवक(23), कसबा के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी युवक(25), कृष्णबलराम नगर निवासी महिला(32), गांव ज्योता निवासी तीन युवक व गांव खिमसेपुर निवासी एक ही परिवार की चार महिलाएं व दो युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। शमसाबाद क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी वृद्धा(70), बालक(15), वृद्ध(71), दो
युवक, दो महिला, सैदपुर निवासी युवती(22), कायमगंज के मोहल्ला पाठक निवासी डाक्टर(65), मोहल्ला कुकीखेल निवासी बालक(12), पृथ्वी दरवाजा निवासी व्यक्ति(52), गांव सुल्तानपुर निवासी युवक(22), सिकंदरपुर खास निवासी ग्रामीण(50), मिलेट्री हास्पिटल से तीन लोग संक्रमित पाए गए। इससे जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 959 पहुंच गई। इनमें 484 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके, जबकि 177 होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। 18 मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 280 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें