फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायमगंज सबसे स्वच्छ तो मोहम्मदाबाद सबसे ज्यादा गंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
॥स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 का परिणाम आ गया। इसमें जिले की नगर पालिका परिषद कायमगंज ने शानदार काम किया है। राष्ट्रीय स्तर पर 36वीं और प्रदेश स्तर पर 26वीं रैंक आई है। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत मोहम्मदाबाद सबसे गंदी पाई गई है। उसकी राष्ट्रीय स्तर पर 496 और प्रदेश स्तर पर 324वीं रैंक है। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद को राष्ट्रीय स्तर पर 217, प्रदेश स्तर पर 34वीं, शमसाबाद की राष्ट्रीय स्तर पर 118, प्रदेश स्तर पर 76वीं, कमालगंज की राष्ट्रीय स्तर पर 201, प्रदेश स्तर पर 139वीं और कंपिल नगर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर 209वीं और प्रदेश स्तर पर 145वीं रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की टीमें जब सर्वे करती हैं, तो घर-घर कूड़ा उठाने की स्थिति, स्वच्छता का प्रचार-प्रसार का हाल. व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों के प्रयोग की स्थिति, डस्टबिन के हालात समेत करीब 22 बिंदुओं पर टीमें गली-गली जाकर सर्वे करती हैं।
2019 में स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया था। जिसमें फर्रुखाबाद की राष्ट्रीय स्तर पर रैंक 443 आई थी, जबकि इस बार 226 अंकों का सुधार करते हुए रैंक 217 आई है। पालिका परिषद इसी को अपनी उपलब्धि मान रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पहली बार गंगा नदी के किनारे बसे उत्तराखंड से पश्चिम बंगाल तक के 92 शहरों के घाटों को स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल किया है। इसका परिणाम आ गया है। प्रदेश के कुल 20 शहर ऐसे हैं, जो गंगा किनारे बसे हैं। इनमें से प्रयागराज ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि फर्रुखाबाद को आठवां स्थान हासिल हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर कुल 92 शहरों में हरिद्वार ने पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें