फर्रुखाबाद। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से चल रहे सात दिवसीय वर्ग का धूमधाम से समापन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह समिति महिलाओं को संगठित कर उनमें राष्ट्र भावना जागृत कर रही है।
रविवार को श्यामनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सात दिवसीय वर्ग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रमेश कुशवाहा ने कहा कि पन्ना धाय जैसा त्याग विश्व में कहीं देखने क़ो मिलता है, तो वह भारत है। रानी लक्ष्मी बाई, माता जीजाबाई, अहिल्या बाई होल्कर ने देश क़ो नई दिशा प्रदान की। भारत की संस्कृति क़ो उच्च शिखर प्राप्त कराया। अध्यक्षता कर रही डॉ. सुनीता यादव ने कहा कि नारी शक्ति का स्वावलंबी होना भारत ही नहीं पूरी दुनियां के लिए बहुत जरूरी है।
इस मौके पर सह प्रांत कार्यवाहिका बीना कनौजिया, वर्ग कार्यवाहिकी संजीता कुशवाहा, जिला कार्यवाहिका रंजना झा, प्रांत शारीरिक प्रमुख अपर्णा सचान, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह विजय अवस्थी, जिला कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख प्रमोद झा, डॉ ब्रजेश मिश्रा, स्वदेश दुबे, उमेश गुप्ता, शिव विलास, ऋषि दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन मंजरी चौहान ने किया।