फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस नहीं मिलने पर काटा बवाल, जाम लगा की नारेबाजी

Fri, 02 Jan 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस की कमी पर लोगों ने पक्कापुल रोड पर जाम लगा कर  नारेबाजी की। इन्हाेंने एजेंसी पर सिलेंडर ब्लैक करने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने जाम खुलवाया। गैस एजेंसी संचालक ने इन आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन


शहर में  रहने वाले रसोई  गैस उपभोक्ता मुख्तार मंसूरी, शिवशंकर, अकील खां, मदनलाल, भोले, अफरोज, रामविलास सहित कई उपभोक्ता बुकिंग पर्ची लेने के लिए बुधवार को  मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल स्थित बुआदाती गैस एजेंसी पर जा पहुंचे। यहां पर गैस एजेंसी बंद देख लोगों का पारा गरम हो गया।

इन्हाेंने  नारेबाजी शुरू  कर दी। पक्कापुल चौराहे पर लोग सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। इनका कहना था कि गैस की बुकिंग छह  दिन पहले कराई थी।

अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। आरोप है कि एजेंसी गैस सिलेंडर  ब्लैक कर रही है।  आज कल की बात कह कर टरका दिया जाता है। जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा बुझा कर शांत कराया। इसके बाद उपभोक्ता गैस एजेंसी जा पहुंचे।
विज्ञापन


यहां हंगामा करने पर कर्मचारियों की उपभोक्ताओं से नोकझोंक हो गई। विवाद होता देखकर गैस एजेंसी संचालक पुष्पलता पांडेय आ गई। उन्होंने कहा कि वह गैस ब्लैक नहीं कर रही हैं।  साफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते  बुकिंग नहीं हो रही है। इसलिए सिलेंडर देने में देरी हो रही है।

दिसंबर  की रसोई गैस बुकिंग निरस्त होने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गैस एजेंसियों पर पर्ची लेकर जाने वाले उपभोक्ताओं से  कहा जा रहा है कि पहली जनवरी से दोबारा बुकिंग करवाएं।

1 जनवरी 2015 से रसोई गैस पर सब्सिडी लागू कर दी गई। इसका खामियाजा ग्राहकों को उठाना पड़ रहा है।  दिसंबर में उपभोक्ताआें की  कराई गई  बुकिंग निरस्त कर दी गई।

गुरुवार को जय भैरव गैस एजेंसी पलरिया, जितेंद्र गैस सर्विस रेलवे रोड, भारत गैस सर्विस लालसराय पानी टंकी के सामने, बुआदाती गैस सर्विस नाला स्मित सुमाल और आवास-विकास स्थित एचपी गैस सर्विस पर उपभोक्ता दिसंबर की बुक की गई गैस पाने को भटक रहे हैं।

गैस एजेंसियों पर बुकिंग निरस्त करने को लेकर लोगों से नोकझोंक होती रही। नेशनल गैस सर्विस पर बुकिंग की पर्ची लेकर आईं यास्मीन निवासी खटकपुरा का कहना है कि उन्होंने 28 दिसंबर को बुकिंग कराई थी।

गैस लेने आईं तो कहा जा रहा है कि बुकिंग निरस्त कर दी गई है। उस्मानी अंसारी, मोहम्मद सरताज और शरीफ आदि का कहना है कि उन लोगों ने करीब एक हफ्ते पहले रसोई गैस बुक कराई थी।

गैस नहीं दी गई। अब हॉकर कह रहे हैं कि उनकी बुकिंग रसीद निरस्त कर दी गई है। रामसिंह, पातीराम और दुलारेराम गैस एजेंसी संचालक 1 जनवरी से दोबारा बुकिंग करने की बात कह रहे हैं।

डीबीटीएल योजना के तहत जमा किए गए आवेदनों की डाटा फीडिंग के चलते गैस कंपनियों ने दिसंबर की बुकिंग निरस्त कर दी है। गैस एजेंसियों पर डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। सर्वर में दिक्कत आने से लोगों को बुकिंग में दिक्कत आ रही है।

1 जनवरी 2015 से जिन उपभोक्ताओं के आवेदन फार्म गैस एजेंसी पर जमा हैं उन्हें 748 रुपये में सिलेंडर मिलेगा और उपभोक्ता के खाते में 312 रुपये की सब्सिडी भेजी जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के आवेदन फार्म जमा नहीं हैं उन्हें 435 में सिलेंडर दिया जाएगा। राजू शिवानी (जय भैरव गैस एजेंसी संचालक)
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें