फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाभी से अभद्रता का विरोध किया तो देवर का कान काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली में मौसी के घर दावत में आए युवक ने अपनी भाभी से अभद्रता का विरोध किया तो एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसका कान काट दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी विशाल पांच मार्च की रात अपनी मौसी गुड्डी देवी के घर गांव घसिया चिलौली में दावत में शामिल होने आया था। उसके साथ उसकी भाभी आरती पत्नी आकाश भी थीं। दावत में आए रिश्तेदार शिवम ने आरती से अभद्रता शुरू कर दी। विशाल ने विरोध किया तो शिवम, उसके भाई शनि और प्रेम निवासी प्रेमनगर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान शिवम ने धारदार हथियार से हमला कर विशाल का दाहिना कान काट दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजन घायल को सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद घायल ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शिवम, शनि और प्रेम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें