फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट गंगापुल के खुले ज्वाइंट भरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगापुल पर खुले ज्वाइंट राहगीरों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। पुल के बीच में उखड़े एक ज्वाइंट को शुक्रवार को अस्थायी तौर पर सीमेंट आदि भर दिया गया।
विज्ञापन

पुल पर अभी भी कई ऐसे ज्वाइंट खुले पड़े हैं, जहां से नीचे गंगा का जल साफ दिखाई देता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है, लेकिन स्थायी मरम्मत कार्य में लगातार देरी हो रही है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि खराब मौसम के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी खुले ज्वाइंट की मरम्मत कराकर पुल को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें