फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांच बा विद्यालयों में खुलेंगे ओपन जिम

Sun, 30 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की फिटनेस का ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए जिले के पांच बा विद्यालयों में ओपन जिम खोले जाएंगे। इसके साथ ही गाने-बजाने के लिए वाद्य यंत्रों की खरीद होगी।
विज्ञापन

इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 13.75 लाख का बजट आवंटित किया है। प्रति विद्यालय करीब 2.75 लाख रुपये से ओपन जिम के लिए सामग्री व वाद्य यंत्रों की खरीद की जाएगी।
जिले में ब्लॉक कमालगंज, नवाबगंज, शमसाबाद, राजेपुर व कायमगंज में बा विद्यालय संचालित हैं। बा स्कूलों में छात्राओं को कक्षा छह से आठ तक की निश्शुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही इनके रहने-खाने व अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाता है। छात्राएं फिट रह सकें, इसके लिए शासन ने ओपन जिम खोले जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वाद्य यंत्रों के लिए प्रति विद्यालय 75 हजार और ओपन जिम के लिए प्रति विद्यालय दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें 16 मशीनें खरीदी जाएंगी। वाद्य यंत्रों में ढोलक, ढपली, शहनाई, ड्रम, हारमोनियम व ढोल खरीदा जाएगा। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि वाद्य यंत्रों व ओपन जिम के लिए 13.75 लाख का बजट मिला है। जल्द ही इन विद्यालयों में ओपन जिम के साथ ही वाद्य यंत्रों की खरीद करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें